एफ - उत्तर विभाग में विद्यार्थियों के ऑनलाइन शिक्षण- अधिगम का उत्तम क्रियान्वयन | Khabare Purvanchal

मुंबई- बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग एशिया की सबसे बड़ी शिक्षण संस्था मानी जाती है , परंतु विगत वर्ष 16 मार्च से ही मुंबई महानगर में कोविड- 19 महामारी के प्रकोप से प्रत्यक्ष रूप से शालाओं में शिक्षण -अधिगम व्यवस्था कोव्हिड -19 के कारण स्थगित है। शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, राजू तड़वी , उप शिक्षणाधिकारी संजीवनी कापसे के कुशल मार्गदर्शन में, प्रशासकीय अधिकारी मुख्तार शाह तथा विभाग निरीक्षक - जगदीश एन गायकवाड, प्रीती पाटिल, रोहिणी लाळगे, इरफान शाह व कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली के उत्तम नियोजन , समुचित निर्देशन / परामर्श में एफ - उत्तर विभाग में विद्यार्थियों को शिक्षण- अधिगम की धारा में जोड़कर विभिन्न विधाओं - झूम ऐप , गूगल मीट, स्वयं निर्मित - यू ट्यूब चैनल, व्हाटस'ऐप्प ग्रुप, मैसेज, ग्रुप काल, तथा ऑफ़ लाईन शिक्षण के अंतर्गत - विद्यार्थी मित्र, शिक्षक मित्र, पालक मित्र, स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से विगत वर्ष की तुलना में बेहतर अध्ययन - अध्यापन की व्यवस्था की गई है। शिक्षक - विद्यार्थी / पालक आन्तर्क्रिया का गुणात्मक प्रतिसाद परिलक्षित हो रहा है। 

  ऑनलाईन वर्ग निरीक्षण का भी विभाग में उत्तम नियोजन किया गया है। कक्षा 1ली से 8 वीं के कतिपय शिक्षकों के नाम प्रतिदिन -वर्ग निरीक्षण हेतु एक दिन पहले ही मुख्याध्यापक समूह में प्रेषित कर निर्धारित - अगले दिन उनके द्वारा भेजी गई लिंक द्वारा वर्ग का मूल्यमापन - विभाग निरीक्षक/ मुख्याध्यापक द्वारा किया जा रहा है। जिससे विभाग के सभी शिक्षक सतत - सतर्क व जागरूक बने रहते हैं। अधिकांश शिक्षक अपनी तंत्र स्नेही पद्धाति द्वारा ऑनलाइन शिक्षण- अधिगम साहित्य , कृति - उपक्रम की मदद से अपने विषय/ घटक को अत्यंत ही प्रभावपूर्ण, रोचक , आनंददायी तथा खेल पद्धाति द्वारा कार्यान्वित कर ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी ढंग से संपन्न कर रहे हैं। शिक्षण- अधिगम का उक्त नियोजन व क्रियान्वयन मनपा विद्यार्थियों के लिए आज की वर्तमान कोविड- 19 कालावधि में वरदान स्वरूप है। 
विभाग के कतिपय मुख्याध्यापक, शिक्षक , शिक्षिका विद्यार्थियों को शिक्षा की धारा में सतत बने रहने के लिए रिचार्ज के लिए उनकी मदद तथा उन्हें प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिए उन्हे तरह- तरह के पारितोषिक तथा उपहार प्रदान करते हैं तथा उनका शाब्दिक व हार्दिक अभिनंदन भी किया करते हैं। परिणामस्वरुप ऑनलाइन वर्ग में इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थी सहभागी होकर शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं। इस प्रक्रिया के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों का भी उत्तम योगदान सतत प्रदान होता रहता है। 
       अधिकारियों, मुख्याध्यापक तथा शिक्षकों के उत्तम नियोजन, ऑनलाइन व ऑफलाइन कुशल मार्गदर्शन से वर्ष : 2021-22 में शिक्षण - अधिगम की प्रभावपूर्ण व्यवस्था से विद्यार्थियों तथा पालकों , शिक्षा तथा समाज में शिक्षण संस्था , उत्तरदायी प्रतिनिधित्व के प्रति प्रगाढ़ विश्वास बढ़ता प्रतीत हो रहा है। एफ - उत्तर शिक्षण विभाग आज के कोविड-19 परीक्षा की घड़ी में पूरी तन्मयता के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है।

Post a Comment

0 Comments