लखीमपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की देर रात डबल मर्डल से सनसनी फैल गई है। मोहम्मदी में बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर में घुसकर एक दंपति की हत्या कर दी गई। हमलावर ने एक गोली पति और एक गोली पत्नी को मारी। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। देर रात घटना से हड़कंप मच गया। सीओ मोहम्मदी फोर्स के साथ मौके पहुंचे और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।
मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी रामकृष्ण (45) की पत्नी गुड्डी (35) से पास के ही एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर आरोपी से रामकृष्ण का विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में आरोपी तमंचा लेकर रामकृष्ण के घर घुस गया। उसने एक गोली हवा में चलाई फिर दूसरी गोली रामकृष्ण को मारी। तीसरी गोली उसने पत्नी गुड्डी देवी को मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचा पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
0 Comments