मुंबई: खार सबवे में प्रतिवर्ष बारिश के दिनों में होने वाले भारी जलजमाव की समस्या वर्ष 2022 में दूर हो जाएगी। सांताक्रुज पूर्व के शिवसेना नगरसेवक तथा पूर्व महापौर प्रिं. विश्वनाथ महाडेश्वर ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस काम के लिए उन्होंने बहुत पहले तत्कालीन मनपा आयुक्त प्रवीण परदेसी के समक्ष प्रस्ताव रखा था। 16 अप्रैल को स्थाई समिति में इस पर चर्चा हुई।इसके लिए करीब 8 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च करने की योजना है। काम करने की अवधि 18 महीने तय की गई है। खार सबवे में जलजमाव की समस्या समाप्त हो जाने से स्थानीय लोगों को जलजमाव से राहत मिलेगी।
0 Comments