मुंबई के सभी 227 वार्डों में हो टीकाकरण– रेखा राम यादव |Khabare Purvanchal

मुंबई: झोपड़पट्टी जनता परिषद ,मुंबई की सचिव श्रीमती रेखा राम यादव ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर मुंबई के सभी 227 वार्डों में टीकाकरण किए जाने की मांग की है। 18 साल के ऊपर सभी युवाओं के टीकाकरण का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। देश को मजबूत रखने के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना अत्यावश्यक है।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेखा राम यादव ने कहा कि आज कुशल विदेश नीति के चलते विश्व के सभी बड़े देश भारत की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में स्थित प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाया जाए ताकि बिना किसी भीड़भाड़ के सभी नागरिक टीकाकरण का लाभ उठा सकें। रेखा राम यादव ने सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हुए वह अधिक से अधिक लोगों की मदद करें। झोपड़पट्टी जनता परिषद के अध्यक्ष आर डी यादव तथा महामंत्री सुरेश पाल के मार्गदर्शन में रेखा राम यादव दहिसर में सराहनीय काम कर रही हैं। 2017 के मुंबई महानगरपालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक एक में दूसरे स्थान पर रही थी।

Post a Comment

0 Comments