राज कालेज परिवार ने अशोक सिंह के निधन पर जताया शोक | Khabare Purvanchal

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राध्यापक व प्राध्यापिकाओं एवं गैर ौक्षणिक कर्मचारियों ने शोकसभा की जहां टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक रहे अशोक सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शान्ति एवं परिवार को दुख सहन करने की क्षमता हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। अध्यक्षता कर रहे कैप्टन (डॉ0) अखिलेश्वर शुक्ला प्राचार्य ने कहा कि श्री सिंह मिलनसार थे। शोकसभा में डॉ0 मयानन्द उपाध्याय, डॉ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय, डॉ0 सुधा सिंह, डॉ0 विष्णु चन्द्र त्रिपाठी, डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, डॉ0 सुनीता गुप्ता, सुधाकर मौर्य, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Khabare Purvanchal - खबरें पूर्वांचल

Post a Comment

0 Comments