घनश्याम दुबे के निधन पर उर्मिला मातोंडकर ने जताया गहरा दुख |Khabare Purvanchal

मुंबई: उत्तर मुंबई के पूर्व कार्याध्यक्ष घनश्याम दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. घनश्याम दुबे अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने कहा कि स्व. घनश्याम दुबे विनम्रता और सादगी के प्रतिमूर्ति रहे। वे हमेशा अपने साथ काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते रहते थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के मूलनिवासी स्व. घनश्याम दुबे का आज उनके पैतृक गांव में निधन होने की खबर से बोरीवली में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे ने कहा कि स्व. घनश्याम दुबे सच्चे अर्थों में समाज के प्रति समर्पित रहने वाले व्यक्ति रहे। समाज में उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। समरस फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा तथा उपाध्यक्ष मानिक चंद यादव ने भी घनश्याम दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Post a Comment

0 Comments