मुंबई पुलिस ने यह खास तस्वीर शेयर कर बताया मां और मास्क में क्या है कॉमन? | Khabare Purvanchal

कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दिख पड़ रही है।  लोगों का जानें बचाने के लिए राज्य सरकारें अलग-अलग तरीकों से उन्हें जागरुक करने में लगी हैं। खासकर इसको लेकर कि मास्क और दो गज दूरी कितनी जरूरी है। वहीं मुंबई पुलिस भी लोगों को अपने क्रिएटिव तरीके से मास्क की अहमियत समझाने में लगी है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में मास्क को मां से जोड़कर बताया। पोस्ट ने मुंबई पुलिस ने लिखा है 'मां स्क' रक्षा करता है।


जनता को जागरुक करने का मुंबई पुलिस का ये तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि सही कहा- मां और मास्क दोनों ही हमारी रक्षा करते हैं। मुंबई पुलिस की इस पोस्ट को लोग 10 हजार से ज्यादा बार लाइक कर चुके हैं और लगातार इसपर कमेंट आ रहे हैं। बता दें ये कोई पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस ने ऐसा कुछ किया है। मुबंई पुलिस पहले भी लोगों को अलग- अलग मुद्दों पर ऐसे ही क्रिएटिव तरीके से जागरुक करती रही है।


 

बता दें कि कोरोना ने भारत में हाहाकार मचाया हुआ है। हर दिन नए केसों के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे थे। वायरस की दूसरी लहर में आज देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। इस तरह से महामारी की दूसरी लहर हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।


Post a Comment

0 Comments