उत्तर भारतीय मोर्चा ने की,आपदा में ज्यादा कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग |Khabare Purvanchal

मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोरोना आपदा काल में अधिक कीमत वसूलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि परेशान मरीजों तथा उनके परिजनों से इंजेक्शन, ऑक्सीजन, दवाइयां तथा बेड के नाम पर अधिक वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमों का गठन किया जाना चाहिए। 
मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अस्पतालों से लेकर मेडिकल स्टोर तक अधिक वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा ने कहा कि आपदा काल में लोगों को राहत देने की बजाय उनसे अधिक वसूली करना बहुत बड़ा अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह का मानना है कि आपदा काल में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी झोली भरने में लगे लोगों पर कार्रवाई होनी

Post a Comment

0 Comments