दहिसर विधानसभा, कांग्रेस के रक्तदान शिविर में आए दिग्गज कांग्रेसी |Khabare Purvanchal

मुंबई: दहिसर विधानसभा ,कांग्रेस द्वारा आज दहिसर पूर्व के क्रिस्टल प्राइड सभागृह में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब ढाई सौ रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में उपस्थित कांग्रेसी नेताओं में मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप, कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मंत्री असलम शेख, प्रवक्ता सचिन सावंत,मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश यादव, जिला अध्यक्ष कालू बुधेलिया, कार्याध्यक्ष राजेंद्र शिरसाट, राजपति यादव, मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अजंता यादव, मुंबई सचिव अनंता जाधव समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई कांग्रेस की महासचिव शीतल म्हात्रे, मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह,अभय चौबे, मुंबई कांग्रेस सचिव पवन शर्मा, सुरेंद्र मेहरा, तिलोत्तमा वैद्य,विकास पांडे,अजय मिश्रा आशीष मिश्रा ने किया।

Post a Comment

0 Comments