गणित के प्रकांड विद्वान डॉ. शोभनाथ दूबे का कोरोना से निधन |Khabare Purvanchal

मुंबई गणित के प्रकांड विद्वान तथा कई विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे डॉक्टर शोभनाथ दुबे का आज कोरोना के चलते निधन हो गया 84 वर्षीय डॉ शोभनाथ दुबे, गणित की कई पुस्तकों के लेखक रहे। मुंबई में रहनेवाले उनके करीबी रिश्तेदार डॉ. नागेश पांडे ने उपारोक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्व. शोभनाथ दुबे उम्र के इस पड़ाव पर भी पूरी तरह से सक्रिय थे।
वे गाजियाबाद में रहनेवाले अपने बेटे जिला जज कमलेश दुबे के यहां रह रहे थे।वे अपने पीछे पत्नी लालती दूबे , पुत्र डॉ. अरविंद मोहन दुबे, पुत्रवधू शशि दूबे, कमलेश दूबे ( जिला जज ) ,आशा दूबे,अवधेश दूबे , विश्रुता दूबे, एड. ब्रजेश दूबे ,पुष्पा दूबे,डॉ. राकेश दूबे( प्रोफेसर, मैथमेटिक्स), नीलम दुबे ,राधेश दूबे ,सुषमा दूबे बेटी सावित्री मिश्र, दामाद बालरूप मिश्र( एसडीएम) प्रपौत्र मंजुलमयंक दूबे(अभियंता - कनाडा), ज्योति दूबे, जयेंद्र दूबे, गरिमा दूबे, अभिषेक दूबे शालिनी दूबे,नातिन प्रकर्षा चौबे - विकास चौबे, सुप्रिया, शालू , रक्षार्थ, आदित्य , तनु श्री, अनमोल का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। डॉ दुबे के निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments