मुंबई : साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में रविवार दिनांक 23 मई 2021 को कोविड-19 का पालन करते हुए आनलाइन फेसबुक ब्रोडकास्ट पर भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के आदेशानुसार संस्था की सदस्या, सुप्रसिद्ध कवियत्री पारमिता षड़ंगी (भुवनेश्वर (उड़ीसा) ने भव्य संचालन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।आमंत्रित साहित्यकारों में ज्योत्सना मिश्रा (नई दिल्ली),स्नेह मिश्रा (मुंबई),ब्रज श्रीवास्तव (विदिशा-मप्र) एवं हिना मोदी (सूरत-गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित थी।कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई,तत्पश्चात कोविड-19, नारी,मां,वर्तमान जीवन पर जबरदस्त लेखनी की धार चलती दिखी।सभी ने अपने-अपने तेवर में गीतों,गजलों,छंदों से मंत्रमुग्ध किया पर आमंत्रित कवियत्री आदरणीया ज्योत्सना मिश्रा ने वास्तविक साहित्य को संस्कृत विधा में रचनाओं को पटल पर रखा और खूब वाहवाही लूटी।
अंत में संचालिका षडंगी ने अपनी रचनाओं को सुनाते हुए उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।उक्त गोष्ठी का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्तवी), अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई), संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे-महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला मेहरा किरण,उपसचिव प्रियंका गुप्ता भोर के सहयोग से संपन्न हुआ।अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments