23 साल के लड़के को 60 साल की बुजुर्ग से हुआ प्यार, टिकटॉक पर हिट कपल ने बताई अपनी प्रेमकहानी | Khabare Purvanchal

नई दिल्ली. कहते हैं प्यार अंधा होता है, ये न उम्र देखता है न रंग रूप। कई बार इसके चौंकान वाले उदाहरण भी देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही कपल इन दिनों चर्चा में है जिसमें महिला अपने पार्टनर से पूरे 37 साल बड़ी है। 23 साल के टिकटॉक यूजर  @ttvleolove_3 और उसकी 60 साल की गर्लफ्रेंड की प्रेम कहानी खूब चर्चाएं बटोर रही है। साथ आने के बाद से दोनों टिकटॉक पर ढेरों वीडियो बना रहे हैं। इसमें वे एक दूसरे को किस करते और डांस करते दिखते हैं।


लोग उड़ाते हैं कपल का मजाक
खुद से दोगुनी से भी ज्यादा उम्र की महिला को गर्लफ्रेंड बनाने के चलते युवक को सोशल मीडिया पर लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं महिला पर भी लोग खूब ताने कस रहे हैं। कई लोग महिला को बेशर्म कह रहे हैं तो कई उनके चेहरे की झुर्रियों को मजाक उड़ा रहा है। कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि पक्का ये महिला पैसे वाली होगी वरना 23 साल का लड़का इसे क्यों डेट करेगा तो वहीं कई लोग इस पब्लिसिटी का जरिया बता रहे हैं।

कपल ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
एक वीडियो सेशल में लोगों के सवालों को जवाब देते हुए कपल ने कहा कि हमारे परिवारों को इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं। युवक ने बताया कि उससे अधिक उम्र के महिला के बच्चों को भी इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं बल्कि वे बेहद खुश हैं। ये कपल लोगों की ट्रोलिंग का डटकर सामना कर रहा है और अपने ही अंदाज में जवाब दे रहा है। एक दूसरे टिकटॉक वीडियो में युवक को कैमरे की ओर झाड़ू और कप फेंकते देखा गया। इसके कैप्शन में युवक ने लिखा था अपनी गर्लफ्रेंड को फालतू कमेंट्स से बचाते हुए।

Post a Comment

0 Comments