मुंबई: महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ताकत दिखाई देगी। महाराष्ट्र की आघाडी सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। सरकार में व्याप्त अंतर्कलह के चलते जनहित के काम पूरी तरह से ठप हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास चाहती है। यही कारण है कि ओबीसी आरक्षण को लेकर हम आंदोलित है।
उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में हम सभी ओबीसी आरक्षण कायम होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। अजित सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की आघाडी सरकार किसी भी क्षण गिर सकती है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह की सराहना करते हुए अजित सिंह ने कहा कि मुंबई भाजपा प्रवक्ता के रूप में वे भाजपा की विचारधारा एवं कार्यों को सुंदर तरीके से मीडिया के सम्मुख प्रस्तुत कर रहे हैं।
0 Comments