मनपा के प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का भाजपा ने किया कड़ा विरोध | Khabare Purvanchal

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका की स्थाई समिति द्वारा करीब 14 प्रतिशत टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते परेशान मुंबईकरो पर एक और बोझ डालना सरासर अन्याय होगा। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान हालात में लोगों को सहूलियत और मदद दिए जाने की आवश्यकता है। 
ऐसे में टैक्स लगाने से मुंबईवासियों की तकलीफें और बढ़ जाएगी । उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव के अनुसार इस समय मुंबई के लोगों को सहूलियत दिए जाने की आवश्यकता है। ऐसे में उनके ऊपर एक और टैक्स लगाना अमानवीय और निंदापूर्ण कदम होगा। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य अजित सिंह ने कहा कि मुंबईकरो पर लादे जाने वाले किसी भी टैक्स के खिलाफ हम पुरजोर विरोध करेंगे।

Post a Comment

0 Comments