मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में कानून व्यवस्था कितनी पंगु हो गई है, इसका उदाहरण पिछले 20 जून को मालाड के मालवणी स्थित जुलियस वाड़ी में देखने को मिला, जब यहां के गुंडे "बाबू मिया टोपी" के आदमियों ने दोपहर में अरविंद यादव के घर में घुस कर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक किए गए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 4 लोगों को चोटे आई। अरविंद यादव के परिवार पर हुए हमले की समाज के हर वर्ग द्वारा कड़ी निंदा की जा रही है।अरविंद यादव के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कल मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया गया तथा पीड़ित परिवार से मिलकर, उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा एक बयान जारी कर यादव परिवार को न्याय दिलाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की गई। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे परिसर में गरीब उत्तर भारतीयों की एक बड़ी आबादी रहती है। उत्तर भारतीय मोर्चा ने पीड़ित परिवार और आसपास रहने वाले सभी उत्तर भारतीय परिवारों को संगठित रहकर आतंक का मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। साफ कह दिया गया है कि न्याय की लड़ाई में उत्तर भारतीय मोर्चा पूरी तरह से पीड़ित यादव परिवार के साथ हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर आकर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.यु. सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, महामंत्री उग्रसेन सिंह, आदित्य दुबे, बलवंत वर्मा, जिला मंत्री मनोज सिंह, शिवदयाल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष उमेश पांडे, अखिलेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कुख्यात गुंडा "बाबू मिया टोपी" बांग्लादेश का मूल निवासी बताया जाता है। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के महामंत्री राम यादव ने कहा कि कुख्यात असामाजिक अफीम कारोबारी बाबू मियां टोपी के खिलाफ मालवणी थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। अरविंद यादव के परिवार पर हुए हमले से उत्तर भारतीयों में गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है।
0 Comments