मुंबई : भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में आज सुबह ११ बजे मुंबई के विभिन्न स्थानों पर ओ.बी.सी. आरक्षण के लिए रास्ता रोको आंदोलन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यालय नरीमन पॉइंट, मलुंड़ तथा दहिसर चेकनाका पर चक्का जाम कर महाविकास आघाड़ी सरकार के विरूद्ध अपना विरोध दर्ज करवाया और गिरफ्तारियां दी।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यालय, नरीमन पॉइंट, मुंबई पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में विधानपरिषद विरोधीपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, स्थानीय विधायक राहुल नार्वेकर, महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती चित्रा वाघ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वही दहिसर चेक नाका, दहिसर पर मुम्बई भाजपा प्रभारी व विधायक अतुल भातखळकर के नेतृत्व में स्थानीय सासंद गोपाल शेट्टी, विधायका श्रीमती मनीषा चौधरी, श्रीमती विद्या ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुलुंड चेक नाका, मुलुंड में पूर्व मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार के नेतृत्व में सांसद मनोज कोटक, श्री मिहिर कोटेचा, पराग शाह, भालचंद्र शिरसाट सहित अन्य पदाधिकारी थे।
0 Comments