मुंबई: कोरोना संक्रमण काल में डॉक्टरों ने फरिश्ते की तरह कोरोना से पीड़ित मरीजों की जान बचाई। डॉक्टरों की महान सेवाओं को देखते हुए पूरा राष्ट्र उन्हें नमन करता है। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव तथा भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद की सचिव रेखा राम यादव द्वारा दहिसर पश्चिम के रिवरव्यू सभागृह में आयोजित डॉक्टरों का सम्मान एवं मुफ्त छतरी वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने उपरोक्त बातें कहीं।
इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के सचिव डॉ योगेश दुबे, महामंत्री बलवंत वर्मा, रीता मिश्रा ,मनोज सिंह, सच्चिदानंद यादव ,शिवदयाल मिश्रा ,दिनेश यादव ,सूरज पांडे ,पंकज चौरसिया , सभयराज, रमेश गौड़, दशरथ पाल ,पंडितलाल यादव, पलटन गुप्ता, कमलेश, राकेश यादव समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 26 डॉक्टरों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मान किया गया तथा 500 नागरिकों को मुफ्त छतरी का वितरण किया गया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक राम यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments