गुरुपूर्णिमा पर राज ठाकरे से मिले वागीश सारस्वत | Khabare Purvanchal

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव वागीश सारस्वत ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके निवास कृष्णकुंज पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच को मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार की बदली हुई परिस्थिति के बाद वागीश सारस्वत ने अपने दिल्ली दौरे की विस्तृत रिपोर्ट अध्यक्ष राज ठाकरे को दी। राज ठाकरे ने वागीश के सफल दिल्ली दौरे की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुणे के ओशो आश्रम में व्याप्त करप्शन और गैर व्यवहार पर भी चर्चा हुई। राज ठाकरे ने इस विषय से जुड़े सारे कागज़ात मुहैया कराने के लिए कहा गया है। अगले सप्ताह ओशो आश्रम के विषय पर विस्तार स्व चर्चा की जाएगी। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments