सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में " मीडिया मंच " का महत्वपूर्ण योगदान– प्रेम शुक्ल | Khabare Purvanchal

मुंबई: सामाजिक कुरीतियों एवं विकृतियों को दूर करके समाज को सशक्त बनाने की दिशा में मीडिया मंच पत्रिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुंबई के सायन स्थित मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह के कार्यालय में त्रैमासिक पत्रिका मीडिया मंच के वार्षिक अंक का विमोचन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने उपरोक्त बातें कहीं। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी , मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने भी संयुक्त रूप से त्रैमासिक पत्रिका मीडिया मंच का विमोचन किया।

Post a Comment

0 Comments