अब फिट हैं साध्वी प्रज्ञा, व्हील चेयर छोड़ खेल रहीं बास्केटबॉल, वायरल हुआ वीडियो | Khabare Purvanchal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब तक आपने व्हीलचेयर पर ही देखा होगा, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करता देख प्रज्ञा उनके बीच पहुंच गईं और खुद भी खेलने लगीं। उनके बास्केटबॉल खेलने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।


प्रज्ञा सिंह ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। सलूजा ने ट्वीट किया, 'भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था। लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केटबॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई…। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती हैं…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे..।' सोशल मीडिया पर कई अन्य लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। इनमें से कई लोगों ने बास्केटबॉल के विदेशी गेम होने को लेकर साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसा है।

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केट बॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई…

अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती है…?
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या बास्केटबॉल का गेम प्राचीन भारतीय खेल है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल लोकसभा सीट पर 2019 में चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मात देकर वह संसद में पहुंची हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अकसर अपने विवादित बयानों के चलते भी चर्चा में रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments