भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक रहे लोकमान्य तिलक– प्रेम शुक्ल | Khabare Purvanchal

मुंबई: लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक रहे। अंग्रेजो के खिलाफ उनका नारा–स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है ,और मैं इसे लेकर ही रहूंगा, बहुत लोकप्रिय हुआ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दादर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित तिलक जयंती कार्यक्रम में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने उपरोक्त बातें कहीं।
 उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ शिक्षक , समाज सुधारक तथा एक प्रसिद्ध वकील रहे। मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान, लोकमान्य तिलक स्वराज्य के पहले और मजबूत अधिवक्ताओं में से एक थे। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक भारत माता के सच्चे सपूत रहे, जिन्होंने आजीवन स्वतंत्रता के लिए आंदोलन किया। इस अवसर पर मुंबई सचिव विमल भूता भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments