'प्रियंका गांधी शर्म करो' Twitter पर हुआ ट्रेंड, जब कांग्रेसियों ने कर दी बेरोजगारों की पिटाई-फोड़े सिर | Khabare Purvanchal

लखनऊ. उत्तर कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचीं। इस दौरान लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान से पहुंचे बेरोजगारों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। कइयों के सिर फोड़ दिए। ये बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे। यह मामला Twitter पर #प्रियंका गांधी शर्म करो के साथ ट्रेंड कर रहा है।
'प्रियंका गांधी शर्म करो' Twitter पर हुआ ट्रेंड, जब कांग्रेसियों ने कर दी बेरोजगारों की पिटाई-फोड़े सिर | Khabare Purvanchal


राजस्थान सरकार ने खींचे हाथ
हैरानी की बात यह है कि इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया कि पार्टी किसी भी सरकार की हो, लेकिन सबको नौकरी देना मुमकिन नहीं है। बता दें कि बेरोजगार पिछले कई दिनों से दिल्ली और जयपुर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच 100 से अधिक बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद लखनऊ दौरे पर हैं।

Post a Comment

0 Comments