स्टिंग आपरेशन के बाद गायब से हो गये थे अति आयुक्त पाटिल राज नेताओं के संरक्षण में फिर होगा वसूली सत्र शुरू?
वसई : (संवाददाता)वसई विरार शहर महानगर पालिका अंतर्गत विभिन्न विभागों में होने वाले आर्थिक घोटालों को संरक्षण देने वाला एक ' सिंडीकेट ' वर्षों से कार्य कर रहा है, जिसमे पालिका से संबंधित कई प्रभावी राजनेता, प्रशासनिक अधिकारियों एवं उनके इशारों पर नाचने वाले पालिका के कनिष्ठ अधिकारियों का समावेश बताया जाता है। इस तथ्य की पुष्टि कांग्रेस नेता रामदास वाघमारे द्वारा किये गये ' स्टिंग आपरेशन ' से हो जाती है। इसका भी खुलासा होता है कि वविश मनपा के कार्य क्षेत्र में अवैध निर्माणों को अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल का खुला संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते भ-ूमाफिया बिल्डर सरकारी / गैर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके अंधाधुंध . अवैध निर्माण करते जा रहे हैं।
![]() |
| महाभ्रष्ट अतिरिक्त आयुक्त /आशीष पाटिल |
स्टिंग आपरेशन के दौरान प्रभाग समिति 'फ' के प्रभारी सहायक आयुक्त मोहन संख्ये ने अपने बयान में कहा है कि जितने भी अवैध निर्माण कर्ता है वे सभी अति-आयुक्त आशीष पाटिल के आदमी हैं तथा उनके अवैध निर्माणों को आशीष पाटिल का खुला संरक्षण प्राप्त है। उनके अवैध निर्माण की शिकायतों का कोई असर नहीं होता है क्योंकि वे सभी अवैध निर्माण आशीष पाटिल के ही संरक्षण में किये जाते हैं। प्र. स. आ. मोहन संख्ये ने कई कुख्यात अवैध निर्माणकर्ताओं का नाम भी बताया है। प्र.स.आ.संखे ने यह भी कहा है कि हर एक प्रभाग समिति में अवैध निर्माण कर्ताओं से होता हप्ता उगाही' का कार्य ठेके पर कार्यरत कर्मचारी स्वरूप खानोलकर करता है। यही कारण है कि मनपा प्रशासन ने अभी तक उसे कभी नहीं हटाया है। जब कि मनपा सम भ्रष्टाचारों को उजागर करने वाले प्र. स. आयुक्त मोहन संखे का स्थानांतरण कर दिया गया है।
![]() |
| कांग्रेस नेता रामदास वाघमारे |
जबकि स्टिंग ऑपरेशन कर्ता कांग्रेस नेता वाघमारे एवं पालिका मामलों के जानकारों का मत है कि अवैध निर्माणों से वसूली जाने वाली धनराशि अकेले अतिरिक्त
आयुक्त आशीष पाटिल नहीं खा सकते हैं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले राजनेता और शीर्ष अधिकारियों को भी अवैध निर्माण की मलाई मिलती थी, जो कि अति आयुक्त पाटिल के गॉड फादर की भूमिका निभाते रहे हैं। पालिका सूत्रों के अनुसार सिटंग ऑपरेशन के उपरान्त उत्पन्न स्थिति के चलते आशीष पाटिल गायब से हो गये थे, किन्तु अब वे पुन: अपने भ्रष्टाचार पूर्ण कार्य पर लौटने वाले हैं। कुछ लोगों का कहना है कि महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री - एक नाथ शिंदे की आशीष पाटिल पर विशेष कृपा है, जिसके कारण वह अपने भ्रष्ट कारोबार को पुन: संभालने वाले हैं। यह भी बताया जाता है कि बविश मनपा आयुक्त दोनों पर शिवसेना का वरदहस्त है।


0 Comments