विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेई–उदयप्रताप सिंह | Khabare Purvanchal

मुंबई। भारत में तीन बार प्रधानमंत्री रहे स्व. अटल बिहारी बाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि पर मुंबई भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। 
मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा सह मीडिया प्रभारी उदयप्रताप सिंह, महामंत्री राम यादव, बलवंत वर्मा समेत अनेक पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद किया। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे। वे एक महान राजनेता ,कवि , प्रखर वक्ता तथा लेखक रहे।

Post a Comment

0 Comments