डाॅक्टर श्याम अग्रवाल राष्ट्रीय कवि संगम महाराष्ट्र प्रांत के संरक्षक मनोनीत | Khabare Purvanchal

 मुंबई। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक और समाजसेवी डॉ श्याम अग्रवाल जी का मनोनयन राष्ट्रीय कवि संगम के महाराष्ट्र प्रांत के संरक्षक के रूप में किया गया है । राष्ट्रीय कवि संगम के महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष श्री महेश दुबे ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय मंत्री श्री योगेंद्र शर्मा और उनकी संस्तुति पर डॉ श्याम अग्रवाल जी को यह गुरुतर जिम्मेदारी दी गई है । ज्ञात रहे कि 
डॉ श्याम अग्रवाल एक सफल और विख्यात चिकित्सक होने के साथ एक विचारक तथा प्रबल राष्ट्रभक्त हैं।
 डॉ श्याम अग्रवाल अनेक विद्यालयों के संचालन में भी परोक्ष और अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं । राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल एंव राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक बत्रा जी ने डॉ साहब का मनोनयन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं । महाराष्ट्र प्रांत के सभी पदाधिकारियों ने भी अपने संरक्षक डॉ श्याम अग्रवाल जी का स्वागत करते हुए उन्हें असीम शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments