अखिल भारतीय अग्निशखा मंच का “जश्न ए आज़ादी “कार्यक्रम सम्पन्न | Khabare Purvanchal

मुम्बई : अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच ने पंद्रह अगस्त को “जश्न -ए -आज़ादी “ का ऑनलाइन कार्यक्रम कर एक किर्तीमान स्थापित किया 111 वाँ कार्यक्रम में देश के शहीदों को उनकी शहादत के लिये याद किया इस “आज़ादी अमृत महोत्सव “ में 60 कवियो ने देश भक्ती के गीत गा कर वतावरण को देँश प्रेम के रंग में रंग दिया , सबने तिरंगे को सलामी दी । 
कार्यक्रम का संचालन मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय, सुरेन्द्र हरड़ें, शोभा रानी तिवारी ने किया उद्घाटन , राम राय के मुखारविंद से गणेश स्तुति से हुआ , समारोह अध्यक्ष का दायित्व संतोष साहू ने निभाई मुख्य अतिथि भूमिका अभिलाष शुक्ला ने निभाई और विशेष अतिथि रहे –वल्लभ अम्बर , आशा जाकड , जनार्दन सिंह , पन्ना लाल शर्मा , सभी के उद्बोधन देश प्रेम से भरे थे आज़ादी के 75 सालों में हमने क्या खोया क्या पाया पर प्रकाश अभिलाष शुक्ला ने डाला । सरस्वती वंदना वैष्णो खत्री कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया आभार अश्विन पाण्डेय ने किया ।साठ कवियों ने अपनी अपनी भावनायें देश के प्रति समर्पित की

Post a Comment

0 Comments