नालासोपारा में सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न | Khabare Purvanchal

पालघर। नालासोपारा पश्चिम नीलेमोरे गांव स्थित साई दीप टॉवर सोसायटी, जो विगत कई वर्षों से अपने परिसर में सामाजिक वधार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है़। अपनी इसी भूमिका का निर्वाह करते हुए, इस वर्ष सोसायटी में बड़े ही धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मनाई गई।
कार्यक्रम के इस अवसर पर सोसायटी परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन सोसायटी के सचिव वेदाचार्य पंडित श्री रामकृपाल त्रिपाठी'आचार्य' तथा उनके परम सहयोगी श्री विनोद पांडेय के देखरेख में संपन्न हुआ। मंडप व साज-सज्जा की व्यवस्था सोसायटी के कर्मठ कोषाध्यक्ष संतोष लब्दे द्वारा की गई। इस अनुष्ठान में गणेश शुक्ल, उमेश शुक्ल, राजदेव तिवारी, बृजराज शुक्ला, डी.के.त्रिपाठी, विपुल उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, शांतनु दुबे,उत्तम मिश्रा, उदय आदि गणमान्य लोगों ने सपत्नीक भाग लिया। इसअनुष्ठान को लेकर आस-पास की सोसाइटियों से भी बहुत सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है़। सोसायटी के चेयरमैन आर.पी. सिंह जो कि वसई-विरार की कई सामाजिक संस्थाओं में कार्य करते हैं, उन्होंन उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि, सोसायटी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में सामाजिक व धार्मिक जागरूकता पैदाकरने का काम करती है, और भविष्य में भी अपनी इस भूमिका का निर्वाह करती रहेगी। उन्होंने अपनी सोसायटी के लोगों की प्रसंशा करते हुए बताया कि,यहां के निवासी बहुभाषा-भाषी हैं, मध्यम आय वर्ग के हैं। मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, लाॅकडाउन के कारण विषम आर्थिक स्थिति का सामना भी कर रहे हैं। इन सब के बावजूद अपनी परंपरा व सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कटबद्ध हैं, और उसका निर्वाह करते हुए हर प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। सिंह ने इन कार्यक्रमों की सफलता का श्रेय लोगों की एकता तथा प्रत्येक निवासी को दिया।

Post a Comment

0 Comments