मुंबई। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत स्थित सिंगरामऊ रियासत की राजमाता सुशोभित चपला सिंह (82 वर्ष) के निधन की खबर मिलते ही मुंबई में उनके परिवार से जुड़े शुभेच्छुक लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय राजमाता के पुत्र कुंवर जयसिंह (जय बाबा ) के बड़े भाई कुंवर विजय सिंह ने मुखाग्नि दी।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह,भाजपा के मीडिया प्रभारी उदयप्रताप सिंह, समाजसेवी अभयराज सिंह, समाजसेवी ए के सिंह, प्राध्यापक अमरीश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा आदि ने राजमाता के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। 15 अगस्त को, श्री निवास, सिंगरामऊ स्थित आवास पर ,स्वर्गीय राजमाता के निमित्त द्वादशाह तथा 16 अगस्त को त्रयोदशाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
0 Comments