नालासोपारा में दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई श्रदांजलि | Khabare Purvanchal

अखिलेश आर.तिवारी /वसई विरार
नालासोपारा : पूर्व के प्रगति नगर स्थित ठाकुर विद्यालय प्रांगण में शनिवार की शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आत्मा की शांति के लिए उत्तर उत्तरभारतीय विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई।
 इस आयोजित शोक सभा मे वसई विरार शहर मनपा के पूर्व उप महापौर उमेश नाईक , उत्तरभारतीय विकास संस्था के अध्यक्ष राजेश पांडेय , भाजपा नेता देवराज सिंह ,अजित अस्थाना , कांग्रेस नेता अशोक शर्मा , शिवसेना नेता पंकज देखमुख , संजय जैन ,समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव  , शिवकुमार तिवारी , राज शर्मा , अरुण गोयल , मीरा दुबे, सुधा मिश्रा , शिवनारायण उपाध्याय, सुधीर तिवारी,भानु सिंह, विजय सिंह, बिधि शुक्ल, प्रकाश तिवारी, राजू शुक्ल,अखिलेश दुबे , डीएम मिश्र,वसीम शेख ,सुनील तिवारी , चन्द्रप्रकाश यादव , बिपिन सिंह सहित कई अन्य लोगों ने दिवंगत कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी।इसके साथ ही मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी ने कल्याण सिंह के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

0 Comments