वसई (संवाददाता | वसई में एक मतिमंद लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को उसके ' टू व्हीलर' पर लगे स्टिकर्स की मदद से पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है, जिसकी प्रशंसा पूरे क्षेत्र में छायी हुई है। यह कामयाबी क्राइमब्रांच -3 की पुलिस को हासिल हुई है।.
प्राप्त जानकारी के ने अनुसार पुलिस आयुक्त क्राइम ब्रांच -3 की टीम का सत्कार किया है। क्योंकि आरोपियों का कोई सुराग न होने के बावजूद 'स्टिकर्स' के आधार पर आरोपी को खोजना बुद्धिमत्ता पूर्ण कार्य है। वसई (पूर्व) में रहने वाली अल्पवयीन मतिमंद लड़की के साथ हुई बलात्कार की घटना हाल ही में प्रकाश में आई है। मामला अत्यंत संवेदनशील होने के नाते आयुक्त- सदानंद दाते ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच -3 को सौंपी थी। एक व्यक्ति को टू-व्हीलर पर आने की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी थी, किंतु निश्चित स्थल की जानकारी न मिलने के कारण पुलिस के समक्ष बड़ी चुनौती थी। पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी खंगाले तो एक आरोपी को टू- व्हीलर पर उस मतिमंद लड़की को ले जाते हुए देखा । टूूव्हीलर का नंबर सीसीटीवी में नहीं दिखाई पड़ रहा था । मात्र टूव्हीलर पर लालरंग का एक स्टिकर दिखा था, जिसके आधार पुलिस ने खोजना शुरू किया और उक्त ट-ूव्हीलर अंततः खोज निकाला, जिसपर लालरंग का स्टिकर लगा था। 'ट-ूव्हीलर' चालक से सख्ती से पूछे जाने पर उसने अपना अपराध कबूल लिया। वह पीड़िता के निवास के क्षेत्र में ही रहता था। पीड़िता के अज्ञान का लाभ उठाकर उसे अपनी ट-ूव्हीलर से निर्जन स्थान पर लाकर उसके साथ बलात्कार किया था। ऐसी जानकारी क्राइम ब्रांच -3 की टीम के प्रमुख पु.नि. प्रमोद बडाख ने प्रदान की है। एक उलझी हुई गुत्थी को सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त ने पूरी टीम का सत्कार एवं प्रशंसा की है।
0 Comments