बोरीवली में मुंबई पब्लिक स्कूल का आदित्य ठाकरे ने किया लोकार्पण


मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित होने वाले मुंबई पब्लिक स्कूल , सीबीएसई, चीकूवाड़ी, बोरीवली का महाराष्ट्र के पर्यावरण पर्यटन व राज शिष्टाचार मंत्री आदित्य ठाकरे ने मंगलवार की शाम को लोकार्पण किया। शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मनपा शिक्षण विभाग द्वारा मुंबई पब्लिक,सीबीएसई तथा आईसीएसई स्कूलों को प्रारंभ किया गया है। ऐसी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए अभिभावकों में भारी जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। लॉटरी सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। आर मध्य विभाग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्ष मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर रही। प्रमुख अतिथियों में सांसद गोपाल शेट्टी,विधायक सुनील राणे, विधायक विलास पोतनीस , उपमहापौर सुहास वाडकर, शिक्षण समिति अध्यक्ष संध्या विपुल दोशी उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों में प्रभाग समिति अध्यक्ष सुजाता पाटेकर नगरसेविका बीना दोशी, स्वप्निल टेंबवलकर, शिक्षण समिति सदस्य साईनाथ दुर्गे, अल नासिर झकेरिया, नगरसेविका शीतल म्हात्रे, गीता सिंघण, नगरसेविका श्वेता कोरगांवकर, नगरसेवक ब्रीद, उपायुक्त भाग्यश्री कापसे तथा सहायक मनपा आयुक्त जावेद उपस्थित रहे। शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी ने प्रस्ताविक किया तथा पश्चिमी उपनगर की उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपशिक्षणाधिकारी संगीता तेरे, अधीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशासकीय अधिकारी दीपिका पाटिल, विभाग निरीक्षक तथा मुख्याध्यापक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments