समरस फाउंडेशन ने किया युवा प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे पाटिल का सम्मान


मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में, एफ/ उत्तर विभाग के कर्तव्यनिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे पाटिल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे तथा विशेष सलाहकार डॉ नागेश पांडे उपस्थित रहे। बहुत ही कम उम्र में प्रशासकीय अधिकारी बनने पर, संस्था द्वारा श्री पाटिल का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने भी किसन पावडे पाटिल को शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments