मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के निवास स्थान सागर में स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन किए।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद मनोज कोटक तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने आज सुबह फडणवीस के निवास पर स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन किए तथा देश के लिए अमन चैन , खुशहाली, तरक्की तथा कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर गणपति बप्पा के दर्शन करना अत्यंत सुखद और प्रेरणादायक रहा।
0 Comments