समरस फाउंडेशन परिवार, पहुंचा गणपति बप्पा दरबार | Khabare Purvanchal

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने,आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के पाली हिल , बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन किए। 
कृपाशंकर सिंह ने पूरे सम्मान के साथ सभी को गणपति बप्पा के दर्शन कराए। समरस फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में महासचिव शिवपूजन पांडे ,उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा तथा संगठन मंत्री मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments