अरविंद तिवारी को मिला 'बेस्ट अचीवर्स अवार्ड 2021



 मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के के मार्ग हिंदी शाला क्र.1 के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी को  वर्ष 2021 का बेस्ट अचीवर्स अवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त 'मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड्स' की तरफ से शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।ज्ञातव्य है कि अरविंद तिवारी महानगर पालिका में शिक्षक के रूप में कार्य करने के अतिरिक्त महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिति एवं अभ्यासक्रम संशोधन मंडल, बालभारती, पुणे में गणित विभाग में अभ्यास गट सदस्य एवं भाषान्तरकार, हिंदी विभाग में आमंत्रित सदस्य, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद में आमंत्रित सदस्य और विद्या प्राधिकारण में भी आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं ।यह वृद्धाश्रम एवं अनाथाश्रम में अन्नदान एवं वस्त्रदान करते रहते हैं । महामारी के दौर में भी इन्होंने दीन दुखियों की सेवा की है। 
ज्ञात हो कि अरविंद तिवारी को 2013  में  महापौर पुरस्कार एवं डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार, 2019 में महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार, 2021 में 'बेस्ट एशियन टीचर' और बेस्ट अचीवर्स अवार्ड मिला है। इन्हें अबतक कुल 5 राज्य स्तर, 3 राष्ट्रीय स्तर और 36 अन्य पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। श्री तिवारी ने 'ऑल इंडिया रेडियो' के वार्ता कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के साथ साथ विभिन्न दैनिक एवं साप्ताहिक समाचार पत्रों में 250 से अधिक लेख भी लिखे हैं।श्री तिवारी की इस उपलब्धि पर डॉ सुनील मिश्रा, डॉ महेंद्र यादव, डॉ आर आर तिवारी, डॉ अमित सिंह, एडवोकेट सुप्रिया सिंह, एडवोकेट नीरज झा, उपेंद्र राय, भुवनेश सिंह,मताचारण मिश्र, माताप्रसाद चतुर्वेदी,दुर्गा प्रसाद मिश्र, डॉ नागेश पाण्डेय, सुखलाल बरई, अजय तिवारी, राजीव मिश्र, सत्यप्रकाश चौबे आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments