मुंबई। देश की जानी मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और मशहूर अधिवक्ता एडवोकेट आभा वाय पी सिंह की पुत्री ईशा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा 2020 में 191 वीं रैंक प्राप्त हुई है, ईशा सिंह ने अपनी पढ़ाई लखनऊ व मुंबई के जेबी पेटिट एंड कैथ्रेडल स्कूल से की है, इसके अलावा उन्होंने 5 वर्षीय एलएलबी नेशनल लॉ स्कूल, बंगलुरु से किया है।ईशा सिंह को कई सामाजिक संस्थाओं/ संगठनों द्वारा सम्मान किया गया ।आज मुंबई के जाने- माने वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता तथा समाजसेवीअनिल गलगली, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष व हमारा महानगर के स्थानीय सम्पादक आदित्य दुबे , भाजपा मुंबई के प्रवक्ता मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के उपाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय सचिव बलिराम सिंह ठाकुर, पालघर जिल्ला के भाजपा नेता अभय सिंह, प्रसिद्ध वीररस गायक अमर रघुवंशी और उद्योपति गौरव सिंह ने शुभकामनाएं दी।
0 Comments