वसई : विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक की नायगांव रेलवे स्टेशन के पास मनसे कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि चूनाभट्टी निवासी मनोज थोराट नामक शख्स पिछले कुछ महीनों से विवाहिता को अश्लील वीडियो भेज रहा था। पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता मुम्बई शहर से नायगांव अपने परिवार के साथ रहने लगी थी।उसके बाद भी शख्स उक्त विवाहिता को परेशान कर रहा था। पीड़िता ने मनसे पदाधिकारी प्रफुल कदम से
शिकायत की। जिसके बाद मनसे नेता अविनाश जाधव, प्रवीण भोईर, प्रफुल्ल पाटिल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नायगांव रेलवे स्टेशन के पास आरोपी शख्स को पकड़कर पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपी को पकड़कर वालिव पुलिस के हवाले कर दिया।
0 Comments