मुंबई।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा शहर में गड्ढों की समस्या एवं गड्ढों को भरने के नाम पर शिवसेना शासित मुंबई महानगरपालिका द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध अंधेरी पूर्व एमआईडीसी इलाके में "सावधान ! आगे गड्ढा है" आंदोलन किया।इस आंदोलन के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सामान्य मुंबईकर को शहर में गड्ढों की समस्या और गड्ढों को भरने के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार के तथ्यों से अवगत करवाया। आंदोलन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया तथा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना की पैंट खींची, कपड़े भी फाड़े और अमानवीय तरीके से घसीटकर उन्हे एमआईडीसी ले जाया गया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। अधिकृत सूचना मिली है की श्री तिवाना का सिटी स्कैन करवाकर उन्हे जी टी अस्पताल, फोर्ट में उन्हें भर्ती कराया गया है और उनका उपचार शुरू है। आंदोलन के बाद मीडिया से वार्तालाप करते हुए भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा की जिस प्रकार का व्यवहार आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ लिया गया वह सरकार का युवाओं के प्रति रवैया दर्शाता है। उन्होंने सरकार से प्रश्न पूछा कि क्या शहर के युवा को शहर के रास्तों का हालत पूछने का भी हक नही? रास्तों की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा की देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का रोड नेटवर्क 2055 किलोमीटर का है I
पिछले 24 सालों में BMC ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के नाम पर 23 हज़ार करोड़ फूंक दिए लेकिन मुंबई की सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
क्योंकि जनता के खून पसीने की कमाई से भरे टैक्स से सड़कों के गड्ढे नहीं भ्रष्टाचारियों के घर और पेट भरे जा रहे हैं I अब BMC चुनाव नज़दीक आ रहें हैं तो सड़कें ठीक करने के नाम पर मुंबईकरों को 1200 करोड़ का चूना लगाने की तैयारी की जा रही है I भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई पिछले 36 सालों से BMC में होते भ्रष्टाचार की यह सच्चाई मुंबई की जनता के सामने लाएगा और मुबईकरों के हक़ों के लिए बुलंद आवाज़ उठाएगा. भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ये जंग हर मुंबईकर की जंग है। इस अवसर पर भाजयुमो मुंबई के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और भारी संख्या में मुम्बईकर उपस्थित थे।
0 Comments