जौनपुर। बदलापुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर के शिक्षक सदन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बदलापुर की संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुधीर कुमार सिंह को अध्यक्ष , दिवाकर दुबे को मंत्री मनोनीत किया गया। मनोनयन के क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष -अरविंद यादव उपाध्यक्ष -राजीव पांडे, अनिल सिंह ,सुरेंद्र यादव- संयुक्त मंत्री - रमाशंकर सरोज - कोषाध्यक्ष -बजरंग बहादुर गुप्त , -संगठन मंत्री- रवि कुमार प्रजापति, गुरदयाल सिंह, दिनेश चंद्र यादव ,सुनील मिश्रा ,विपुल पाल, रमाकांत चौरसिया, सत्य प्रकाश दुबे कमलेश भारती को प्रचार मंत्री तथा मनोज यादव को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया । इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दिया। कहा कि संघे शक्ति:संगठन में ताकत होती है! आप लोग सदैव संगठित रहें! ताकि समय-समय पर संगठित होकर अपने हक और हुकूक की लड़ाई को अमली जामा पहना सकें। शुक्ल ने 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर 21 सूत्री मांग को पूरी करने के लिए आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शिक्षकों से अपील किया। अध्यक्षता कृष्ण देव दुबे तथा संचालन उमेश दुबे ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार पांडे ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राधेश्याम चौरसिया ,कमलेश सिंह ,रामकुमार सिंह, डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता, नमिता मिश्रा, रानी सिंह ,संजय यादव ,राम सिंह ,अनवर अब्बास ,राकेश पाल आदि लोग उपस्थित थे!
0 Comments