भाजपा विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया महिला सम्मान व स्वच्छता अभियान का शुभारंभ


मुंबई : विधानसभा विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर माहिम विधानसभा क्षेत्र से महिला सम्मान व स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत मुंबई शहर में महिला शौचालय के दरवाजे बदलने के साथ दुरुस्त किया जायेगा।

इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है। उनके सम्मान व गरिमा को किसी भी प्रकार से ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए। परंतु दुर्भाग्यवश मुंबई के अनेक महिला शौचालयों के दरवाजे टूटे होने की शिकायत मिलती है, जो नारी सम्मान के विरुद्ध है। महिला सम्मान व स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हम अधिक से अधिक कार्य कर महिलाओं की सम्मान की रक्षा करेंगे।

इस अवसर पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सचिव बिमल भुता, महिला अध्यक्ष श्रीमती शीतल गंभीर, गणेश  पांडेय, विलास आंबेकर सहित स्थानीय जिला तथा वॉर्ड के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments