गीत के मीत मंच से विनय शर्मा दीप की रही शानदार प्रस्तुति


मुंबई। साहित्यिक,सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था गीत के मीत पटल के संचालक एवं संस्थापक गीतकार,कलमकार, साहित्यकार देवेंद्र देवन (कानपुर-उत्तर प्रदेश) के आमंत्रण पर मुंबई के सुप्रसिद्ध कलम के सिपाही,,कवि, साहित्यकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित हुए। गुरुवार दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को संध्याकाल 6:00 बजे से फेसबुक लाइव एकल काव्य पाठ करते हुए विनय शर्मा दीप ने सर्वप्रथम पटल पर उपस्थित सभी को नमन करते हुए मां वीणा पाणी की वंदना अपनी सवैया से की। गीत के मीत साहित्यिक पटल से देश के कोने कोने से उपस्थित साहित्य प्रेमियों एवं साहित्य कारों की उपस्थिति में भव्य एकल काव्यपाठ हुआ। हजारों की संख्या में उपस्थित साहित्यकारों ने शेयर और कमेंट देकर दीप जी‌‌ का हौसला अफजाई किया। इस पटल से विनय शर्मा दीप के सराहनीय काव्य पाठ की चंद लाइने कुछ इस तरह से रही-----
1) माई सरस्वती बार हजार गुहार तुहार लगावत बानी।
प्यार क भूखल बा लइका,तइका से दरस जगावत बानी।।
2) जाग जा बेटा सवेरा हो गया है।
अवनी से अम्बर उजाला हो गया है।।
3) धनिया नईहर से पीहर के अयबु की ना।
प्यार क फूल दिल में खिलयबु की नायं ।।
इसी तरह अनेक गीतों से पटल को विनय शर्मा दीप ने गौरवान्वित किया और गीत के मीत पटल के नाम को सार्थक किया। अंत में संस्थापक देवेंद्र देवन ने प्रसिद्ध गीतकार विनय शर्मा दीप का आभार व्यक्त किया और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments