मुंबई :- यह स्पष्ट हो गया है कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और उनकी माता जी को कोरोना हो गया है। राज ठाकरे की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण आज की मनसे कार्यकर्ताओं की बैठक स्थगित कर दी गई। हालांकि, अब यह बात सामने आई है कि राज ठाकरे को कोरोना हो गया है। राज ठाकरे को कोरोना के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। उन्होंने और उनकी माता जी ने कोरोना के दोनों डोज ले लिए हैं।
दोनों ने जब कोरोना की दोनों डोज ली तब भी उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज ठाकरे के आवास कृष्णकुंज को नगर पालिका द्वारा सैनिटाइज किए जाने की संभावना है। उन्हें क्वारंटाइन कर घर पर ही इलाज किया जाएगा।
राज ठाकरे की माता जी आज (शनिवार) सुबह लीलावती अस्पताल गई थीं। उसके बाद पता चला है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज ठाकरे और उनकी माता जी दोनों ने ही कोरोना की दोनों डोज ली हैं। फिर भी साफ हो गया कि वे कोरोना से संक्रमित थे।
0 Comments