8वां विश्व रंगकर्मी दिवस 25 को आयोजित मराठी नाट्यकलाकार संघ की ओर से रंगारंग कार्यक्रम

 
वसई : (संवाददाता) 8वां विश्व रंगकर्मी दिवस 25 नवंबर 2021 को बोरीवली के प्रबोधन ठाकरे नाट्यगृह में आयोजित किया जायेगा| यह कार्यक्रम रात्रि 8.00 बजे को विश्व रंगकर्मी दिवस मराठी नाट्यकलाकार संघ, आरती आर्ट अकादमी के सहयोग से इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| वही वरिष्ठ एवं उत्कृष्ठ रंगकर्मी भालचंद्र पेंढारेकर के जन्मदिन के अवसर पर वर्ष 2014 यानि 25 नवंबर को मराठी नाट्य कलाकार संघ की ओर से पहला विश्व रंगकर्मी दिवस यशवंत राव नाट्यगृह माटुंगा में एक उत्सव का आयोजन किया जायेगा | सर्वप्रथम वर्ष 2014 में इस नाट्यगृह में भालचंद्र पेंढरकर और अन्ना पेंढरकर की उपस्थिति में यहाँ पर कार्यक्रम संपन्न किया गया था | 7 वर्षों तक यहाँ नाट्य कार्यक्रम संघ की ओर से इस उत्सव का आयोजन किया जाता आ रहा, लेकिन गत वर्षों से कोविड-19 महामारी के कारण यह उत्सव नहीं किया जा सका| और संघ की ओर से इस वर्ष 8वां विश्व रंगकर्मी उत्सव मनाया जायेगा | विश्व रंगकर्मी दिवस को उत्सव के रूप में इसलिए मनाया जाता है कि कलाकारों के हक के लिए एक ऐसा दिन आये, जिस दिन वे सभी कलाकार एकत्र होकर अपने मन की बातों को व्यक्त कर सके| इस दिन को एक साथ मुलाकात और एक अलग प्रतिसाद कलाकारों को मिल सके| इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिवर्ष वरिष्ठ और उत्कृष्ठ रंगकर्मी का संघ की ओर से सम्मान किया जाये| ऐसे कलाकार जिन्होंने रंगभूमि के लिए अपनी पूरी जीवन ही समर्पित किया है| कलाकार और रंगभूमि का नाता क्या है ? उक्त विषय पर रंगकर्मियों द्वारा सभी कलाकारों को एक यादगार संदेश दिया जाता है| बीते 7 वर्षों में अन्ना पेंढारकर, मधुकर तोडरमल, गंगाराम गवाणकर, किशोर प्रधान, दिलीप प्रभावलकर और विक्रम गोखले आदि सभी कलाकारों ने एक यादगार संदेश दिया है| इस प्रकार इस वर्ष सम्मानमूर्ति अशोक सर्राफ होंगे, जिससे एक अच्छा संदेश भी दर्शको में पहुचेंगा| 8वां विश्व रंगकर्मी दिवस पर संघ की ओर से आयोजित उत्सव में आठ दिनों तक प्रत्येक नाट्यगृह में निर्माता और कलाकार दर्शकों के लिए एक अच्छा संदेश अवश्य दें|

Post a Comment

0 Comments