भायंदर। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल व प्रदेश के कई बड़े पदाधिकारियों के नेतृत्व में मीरा भायंदर शहर जिला ने एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भाईंदर स्थित महेश्वरी हाल में किया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और वह आगामी मनपा चुनाव नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि व्यास के नेतृत्व में लडेगी और एक बार फिर से मीरा-भाइंदर मनपा पर अपना परचम लहरायेगी।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर मीरा-भाइंदर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ने काशीमीरा स्थित शिवाजी महराज की प्रतिमा में माल्यार्पण करके अपने कार्यक्रम की शुरूवात की।काशीमीरा चौक पर ही अपने अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए सुबह से ही सैकडों कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों और ढोल ताशों के साथ मौजूद थे।शहर की प्रथम नागरिक व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ शिवाजी महराज की प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद संघ के स्वयंसेवकों के साथ चर्चा की, प्रदेश अध्यक्ष सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ जिला आफिस पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया,बाद में जिला कार्यालय में श्री पाटिल ने विभिन्न समाज के अलग अलग प्रतिनिधिमंडलों और व्यापरियों से भेंट की।जिला कार्यालय से निकलकर प्रदेश अध्यक्ष महेश्वरी हाल पहुंचे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हाल को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि व्यास की जमकर तारीफ की और उन्हे प्रदेश से हर तरह के समर्थन की बात दोहराई। श्री पाटिल के अनुसार भाजपा आगामी मनपा चुनाव रवि व्यास के नेतृत्व में अकेली लडेगी और भारी जीत भी हासिल करेगी।भाजपा के भीतर जो लोग जिलाध्यक्ष के चयन पर सवाल उठा रहे थे श्री पाटिल ने इशारों इशारों में उनको जवाब देते हुए कहा कि रवि व्यास की नियुक्ति मेरिट के अनुसार हुई है भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां किसी एक व्यक्ति या परिवार के आदेश नही चलते।इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांत भारतीय, महाराष्ट्र प्रदेश कोषाध्यक्ष और मीरा-भाइंदर प्रभारी मिहिर कोटेचा के साथ बडी संख्या में नगरसेवक मौजूद थे।कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवसेना एवं एनसीपी के सैकडों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।
0 Comments