गांजा संग तस्कर गिरफ्तार






नालासोपारा : मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत वसई यूनिट (क्राइम ब्रांच) की टीम ने पूर्व क्षेत्र से हजारों के गांजा संग एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।


जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर नालासोपारा पूर्व के पांच अम्बा क्षेत्र से चेल्ला मनी नायडू (19) नामक शख्स को 1 किलो 60 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया हैं। जब्त गांजा की कुल कीमत 26 हजार 500 रुपये आंकी गई हैं। सम्बंधित मामले में आचोले पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Post a Comment

0 Comments