उल्हासनगर। उल्हासनगर नम्बर 4 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के शुभावसर पर नेत्रहीन व विकलांग लोगो को, भारतीय जनता पार्टी, उल्हासनगर जिला उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष फूलचन्द्र यादव व महासचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में कम्बल एवम टीशर्ट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि , अंध हितकारी संघ महाराष्ट्र के अध्यक्ष जगदीश पटेल,व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला महासचिव ओमप्रकाश मिश्रा,शोभनाथ यादव,युवा अध्यक्ष रोहित गुप्ता,भाजपा मंडल 2 महासचिव रामप्रवेश यादव, दुर्गाप्रसाद यादव,बॉबी चंडालिया एवम तमाम भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments