विश्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन


कल्याण। विश्व ब्राह्मण समाज, कल्याण द्वारा, रविवार 26 दिसंबर को शाम 7 बजे से एल बी सोनावणे कॉलेज, कल्याण (पश्चिम) में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। समारोह की अध्यक्षता सोमैया कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ सतीश पांडे करेंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रतापपुर, प्रयागराज के बसपा प्रत्याशी घनश्याम पांडे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विश्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित प्रास्ताविकी तथा समाजसेवी एवं उद्योगपति बृजेश रमेश चंद्र पांडे दीप प्रज्वलन करेंगे। विशेष सम्माननीय अतिथि के रूप में रामचंद्र पांडे ,ओम प्रकाश दुबे ,मुरलीधर तिवारी ,श्यामराज मिश्रा, विजय तिवारी, राजेश (मुन्ना) तिवारी ,आनंद चतुर्वेदी ,कृष्णकांत तिवारी ,विजय शुक्ला ,प्रेम शुक्ला, राजेश अमरनाथ पाठक विजय त्रिपाठी ,अमित तिवारी, दर्शन तिवारी, जितेंद्र पंडित उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष कुमार मिश्र करेंगे।

Post a Comment

0 Comments