लखनऊ: भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने प्रख्यात युवा साहित्यकार, पत्रकार व कवयित्री तथा मुंबई मित्र, वृत्त दैनिक की लेखिका हेमलता
त्रिपाठी को मंच के राष्ट्रीय संयोजक पद पर नियुक्त किया है। कविता, कहानी, समीक्षा और सामयिक लेख की दुनिया में काफी नाम कमा चुकी हेमलता त्रिपाठी की जीवनी 'सुधियों के दस्तावेज' में तथा कविताएं 'चार पीढ़ियों के कवि' व 'काव्य तरंगिनी' में शामिल की गई हैं। भारतवर्ष के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएँ अनवरत प्रकाशित होती रहती हैं और लाखों पाठकों द्वारा सराही भी जा चुकी हैं। वाजा इंडिया “काव्य गौरव सम्मान” 2017, हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी सम्मान, साहित्य मिलन सम्मान, विकलांग की पुकार विशिष्ट सम्मान, गऊ भारत भारती सम्मान, लोकायन काव्य रत्न सम्मान, आशीर्वाद युवा लेखन प्रतिभा पुरस्कार, मानस संगम स्वर्ण जयंती सम्मान जैसे अन्य कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। 8 मार्च 2021 को महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई राजभवन में इन्हें राष्ट्रीय सेवा सम्मान भी प्रदान किया है। सुप्रसिद्ध गज़लकार हस्तीमल हस्ती के व्यक्तित्व व कृतित्व पर बने वृत्तचित्र “ये जो हैं हस्ती” के लिए शोध किया है।
भरतीय किसान मंच के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में नियुक्त होने पर हेमलता त्रिपाठी ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का अतिशय आभार व्यक्त किया है।
0 Comments