मुंबई, अमरावती के राजापेठ उडडयानपुल पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुलिस बंदोबस्त के बीच पालिका ने हटा दिया| उक्त प्रतिमा को विधायक रवि राणा द्वारा पालिका की अनुमति के बगैर ही स्थापित किया गया था| आज सुबह पुलिस की भारी बंदोबस्त के बीच पालिका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटाया गया| पालिका ने शनिवार की रात्रि को ही उड्डयनपुल पर आने-जाने वाले सभी मार्ग को बंद कर दिया था| इसके बाद इस प्रतिमा को पुलिस और पालिका प्रशासन की ओर से निकाला गया| राजमाता जिजाऊ की जयंती के शुभअवसर पर विरोधी पक्ष नेता विधायक रवि राणा की ओर से अमरावती के राजापेठ उड्डयनपुल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्थापित किया गया था| इस बीच उड्डयनपुल से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नहीं हटाने की मांग युवा स्वाभिमान पक्ष और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से भी किया गया था| पुलिस और पालिका द्वारा प्रतिमा हटाने की कार्रवाही को लेकर पूरे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म दिखाई दे रहा है| स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा के निवास पर पुलिस और एसआरपीएफ की कड़ी बंदोबस्त के बीच दोनों नेताओं को नजरबंद भी किया गया है|
0 Comments