विश्व कल्याण की भावना के साथ अखंड रामचरितमानस संपन्न


पालघर।  विश्व कल्याण की भावना से राणा प्रताप माध्यमिक विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज, नालासोपारा पूर्व के प्रबंधक अशोक सिंह ने विद्यालय प्रांगण में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया ।वासुदेव एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक राकेश सिंह के संयोजन में आंग्ल कैलेंडर नव वर्ष के जनवरी महीने के शनिवार 22 जनवरी 2022 से शुरू होकर नव आंग्ल कैलेंडर रविवार 23 जनवरी 2022 को संपन्न हुआ ।विश्व कल्याण की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ऋषि सिंह व राम कैलाश यादव ,प्रदीप सिंह (सत्यम डेकोरेटर ),योगेंद्र नाथ सिंह तथा शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के पी सिंह चौहान ,महासचिव अशोक सिंह ,कार्याध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक पाठक, गोपाल निषाद,रामजनम मिश्रा, उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र, सूबेदार सिंह ,नरेंद्र सिंह एवं मनोज चतुर्वेदी आदि गणमान्य उपस्थित थे ।सामवेदीय गायन परंपरा से रामायण कथको ने  समा बांध श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। के पी सिंह चौहान ने कहा 'यतो धर्म स्ततो जयः '।वरिष्ठ शिक्षक गंगा प्रसाद तिवारी ने विश्व कल्याण का उद्घोष किया।

Post a Comment

0 Comments